कलेक्टर श्री कन्याल ने किया चांचौड़ा में प्रस्तावित तहसील भवन की भूमि का अवलोकन
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज चांचौड़ा में मनोहर थाना रोड पर प्रस्तावित नवीन तहसील भवन के निर्माण के लिये चयनित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिन्हित भूमि की स्थिति, उपलब्धता एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय, नायब तहसीलदार मयंक खेमरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



