कलेक्‍टर द्वारा समय-सीमा बैठक में लंबित पत्रों की समीक्षा कर दिये आवश्‍यक दिशा-निर्देश

जिले के भ्रमण पर आये हुए प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले में संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं से कराया गया अवगत

Nov 11, 2024 - 22:55
Nov 11, 2024 - 22:55
 0  729
कलेक्‍टर द्वारा समय-सीमा बैठक में लंबित पत्रों की समीक्षा कर दिये आवश्‍यक दिशा-निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्द्र सिंह की अध्‍यक्षता में जिला कलेक्‍ट्रेट कार्यालय के  सभागार में साप्ताहिक समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह सहित समस्‍त जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।    

बैठक में सर्वप्रथम सीएम हेल्‍पलाइन, समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा की गई। इस दौरान ‘डी’ रैंक वाले विभाग जिनमें खाद्य विभाग, श्रम, जनसंपर्क, जल संसाधन, पिछड़ा वर्ग, जनजातीय कार्य विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण, अनुसूचित जाति विभागों को अपनी रैंक में सुधार के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार ‘सी’ रैंक वाले विभागों को भी अपनी रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिये गये। कलेक्‍टर द्वारा समय सीमा बैठक से संबंधित लंबित पत्रों की बिंदुवार समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

जिले के भ्रमण पर आये हुए प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले में संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं से कराया गया अवगत

इस दौरान जिले के भ्रमण पर आये हुए प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों को कलेक्‍टर द्वारा उन्‍हें समय सीमा बैठक की प्रक्रिया, जनसुनवाई, सीपीग्राम, समाधान ऑनलाईन, न्‍यायालयीन प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया एवं गुना जिले में नवाचार के रूप में किये जाने वाले कार्य, कमिंग इवेंट एवं रनिंग इवेंट से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को जनसंपर्क विभाग से संबंधित कार्य, समाचार पत्रों की कतरन एवं निगेटिव न्‍यूज संधारण एवं प्रक्रिया की जानकारी से अवगत कराया गया। इसी प्रकार 15 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्‍कर्ष अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा प्रश्‍नों के माध्‍यम से अपनी शंकाओं का समाधान किया और विगत दिवस किये गये भ्रमण के संबंध में अपने अनुभव शेयर किये।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0