कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य पर गोष्ठी, 253 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Nov 11, 2025 - 19:27
Nov 11, 2025 - 19:33
 0  81
कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य पर गोष्ठी, 253 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

कछौना हरदोई  (आरएनआई) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा आज के परिवेश में भागम भाग दौड़ में लोग जाने अनजाने अवसाद से प्रभावित होते हैं। जिससे मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इस अवसर पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टर रजनीश कुमार ने बताया मानसिक समस्याएं कैसे मानव स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। भारत सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी व जागरूकता के लिए भारत सरकार ने टोल फ्री नंबर 14416 जारी किया है। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस तरह के शिविर से लोगों में जागरूकता बढ़ाने व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। शिविर में कुल 253 मरीजों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण दिया गया। व दवाएं उपलब्ध कराई गई। इस शिविर में मानसिक स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉक्टर पंकज मिश्रा व उनकी टीम मनीष चौधरी सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)