अशोकनगर जिला अस्पताल से 8400 नशीली गोलियों की चोरी, जांच कमेटी गठित व एफआईआर दर्ज
अशोकनगर (आरएनआई) जिला चिकित्सालय मे हुई चोरी की घटना की जांच हेतु कमेटी गठित, अशोकनगर जिला अस्पताल में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है यहां चोरी की गई 8400 टेबलेट को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं तथा कलेक्टर ने फिर करवाई है। जिला चिकित्सालय के मन कक्ष ओपीडी क्रमांक 01 में मंगलवार की रात्रि में टेबलेट एल्प्राजोलाम 6 हजार,लोराजीपाम 1200 तथा डाईजीपाम 1200 की चोरी की घटना घटित होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका त्रिवेदी,सिविल सर्जन डॉ भूपेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा यथाशीघ्र कार्यवाही करते हुए नर्सिंग आफीसर शाहिद खान मंसूरी,श्रीमती दिव्या तिवारी,डॉ. राममोहन गुर्जर तथा सुरक्षा गार्ड सिगमा कंपनी को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किये गए है। साथ ही कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही जांच कमेटी गठित की गई है जिसमें डॉ. डी.के भार्गव,डॉ. मनीष चौरासिया,ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेन्द्र शर्मा शामिल है। यह कमेटी तीन दिवस जांच कर प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

