अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन: ट्रंप के खिलाफ 70 लाख लोग 2700 स्थानों पर सड़कों पर उतरे

Oct 19, 2025 - 21:49
 0  1.6k

वाशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ इतिहास का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। शनिवार और रविवार को देशभर में 2,700 स्थानों पर करीब 70 लाख लोग ट्रंप की नीतियों और विवादास्पद निर्णयों के खिलाफ सड़कों पर उतरे।

प्रदर्शनकारियों में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन, पर्यावरण कार्यकर्ता, और ट्रंप प्रशासन की नीतियों के विरोधी शामिल थे। उन्होंने ‘अब और नहीं’ और ‘हमें बदलाव चाहिए’ जैसे नारे लगाए।

इस विशाल आंदोलन का मुख्य कारण ट्रंप के ट्रांसजेंडर विरोधी बयानों, गर्भपात के अधिकारों पर प्रतिबंध, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ नीतियां और सामाजिक असमानताओं में वृद्धि बताई जा रही है। साथ ही, न्यायपालिका में ट्रंप द्वारा नियुक्त न्यायधीशों और संघीय पुलिस के कुछ कदमों के खिलाफ भी असंतोष है।

प्रदर्शन को 'नो किंग्स प्रोटेस्ट' नाम दिया गया, जिसका संदेश है—“अब ट्रंप की तानाशाही नहीं चलेगी।” इस विरोध प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका में ट्रंप के शासन के खिलाफ जनता में असंतोष तेजी से बढ़ रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विरोध प्रदर्शन आने वाले चुनावों और देश में राजनीतिक बदलावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.