युद्धविराम पर असर: खुला रास्ता फिर बंद, अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर

Apr 20, 2026 - 14:28
 0  108
युद्धविराम पर असर: खुला रास्ता फिर बंद, अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर

ईरान ने शुक्रवार को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का ऐलान किया था. लेकिन सिर्फ 24 घंटे के अंदर हालात ऐसे बदले कि दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक यह रास्ता फिर से बंद हो गया. यह सब अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव और खत्म होने वाले युद्धविराम के बीच हुआ. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें कहा गया था कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुला है और जहाज आसानी से आ-जा सकते हैं. शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा था कि रास्ता खोल दिया गया है और जहाजों के रूट को लेकर कोऑर्डिनेट किया जाएगा.

इसी बीच ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के बंदरगाहों पर अपनी नाकेबंदी जारी रखेगा, जब तक दोनों देशों के बीच कोई अंतिम समझौता नहीं हो जाता. इस बयान ने ईरान को फिर से भड़का दिया. कुछ ही समय बाद हालात पूरी तरह बदल गए. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने शनिवार को ऐलान किया कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.