हरदोई में बच्चों के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतार मौत के घाट
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम पैरा में दो सगे भाइयों ने बच्चों के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को ईद पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से परिवार के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा हैं। घटना की सूचना पर कछौना पुलिस टीम ने मौके पर सभी बिंदुओं की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
बतातें चलें कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पैरा में शनिवार की रात बच्चों के विवाद में दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। छोटा भाई राममूर्ति कश्यप नशे में धुत था। राममूर्ति कश्यप व उसका ससुर रामखेलावन दोनों ने मिलकर बुरी तरह से राजेश कश्यप से मारपीट कर मरणासन्न कर भाग गए। घायल राजेश कश्यप की पीड़ित पत्नी ने घायल राजेश कश्यप को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान राजेश कश्यप की मृत्यु हो गई। मृतक मछली पालन कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की चार बिटियां हैं। पत्नी गर्भवती है। पारिवारिक कलह से पत्नी दीपा कश्यप का परिवार उजड़ गया। मृतक की पत्नी की लिखित शिकायत पर देवर व उसके ससुर पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



