हरदोई में खौफनाक वारदात: बेटे विवेक ने लालच में रचा पिता की हत्या का षड्यंत्र — शाहाबाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
हरदोई (आरएनआई) पैसे के लालच में बेटे ने ही अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम आमनपुर तिराहा में हुई इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा शाहाबाद पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के पुत्र विवेक कुमार और उसके साथी अमन कुमार को गिरफ्तार किया है, वहीं एक बालअपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लकड़ी के डंडे, मृतक का मोबाइल, एक लोहे का सरिया और एक लाख साठ हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
घटना का विवरण :
दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को विवेक कुमार पुत्र रामसुरेश निवासी ग्राम आमनपुर तिराहा, थाना शाहाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3/4 अक्टूबर की रात उसके पिता रामसुरेश अपनी मिठाई की दुकान पर बैठे थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया और खेत में फेंक दिया। उपचार के दौरान 5/6 अक्टूबर की रात उनकी मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई ने तत्काल खुलासा करने के निर्देश दिए।
हत्या की वजह :
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के पुत्र विवेक कुमार ने ही अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी। पूछताछ में विवेक ने बताया कि उसके पिता और चाचा ने खेत बेचा था, जिसकी रकम पिता के पास थी। विवेक वह पैसा अपने बड़े भाई की पत्नी को देना चाहता था, लेकिन पिता इसके खिलाफ थे। इसी विवाद के चलते विवेक ने अपने साथी अमन कुमार और एक नाबालिग के साथ योजना बनाकर पिता की हत्या कर दी। उन्होंने 3 अक्टूबर की रात लकड़ी के डंडों से वार कर पिता को मौत के घाट उतारा और शव को खेत में फेंक दिया। बाद में मृतक का मोबाइल, लोहे का सरिया और नकद रुपये लेकर फरार हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते :
1. विवेक कुमार पुत्र रामसुरेश निवासी ग्राम आमनपुर तिराहा, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई।
2. अमन कुमार पुत्र बहोरन निवासी ग्राम आमनपुर तिराहा, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई।
3. एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
बरामदगी विवरण :
दो लकड़ी के डंडे
मृतक का मोबाइल
एक लोहे का सरिया
एक लाख साठ हजार रुपये नकद
पुलिस टीम :
1. प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी
2. उपनिरीक्षक सौरभ राम पारसवाला
3. उपनिरीक्षक अनिल कुमार
4. हेड कांस्टेबल रामआसरे
5. कांस्टेबल हर्षित
6. कांस्टेबल मनोज कुमार गौड़
7. कांस्टेबल नितिन तोमर
8. कांस्टेबल गुंजन गिल — सभी थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



