विधायक की तेज धूप में मेहरबानी, दुल्हा-दुल्हन निकले तो बाइक पर थे, पहुंचे फॉर्च्यूनर से

Apr 30, 2024 - 14:49
Apr 30, 2024 - 14:49
 0  6.5k
विधायक की तेज धूप में मेहरबानी, दुल्हा-दुल्हन निकले तो बाइक पर थे, पहुंचे फॉर्च्यूनर से

राधौगढ़ (आरएनआई) इन दिनों लोकसभा चुनाव के चलते नेतागण प्रचार में जुटे हैं... इसी कड़ी में गुना जिले के राघोगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह का सामने आया है... वह जनसम्पर्क के दौरान सड़क से अपनी फॉर्च्यूनर कार में बैठकर लौट रहे थे, उसी दौरान उन्होंने देखा कि एक नवदम्पती तेज धूप में बाइक से जा रहे हैं...उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और दम्पती को रोका और कार में बैठाकर घर छुड़वाया, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया... बताते हैं, नवल धाकड़ नवविवाहिता पत्नी को साथ लेकर पूजा-पाठ करने गया था... भीषण गर्मी को देखते हुए धाकड़ दम्पती पर विधायक ने यह मेहरबानी की... जब दुल्हा-दुल्हन को महंगी फॉर्च्यूनर कार से उतरते हुए परिजनों ने देखा तो वे हैरान रह गए... बाद में विधायक ने खुद नवदम्पती के लिए कार का गेट खोला और दुल्हन को अपनी बहन बताया..!

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0