विद्युत संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु मेगा कैम्प का आयोजन 18 जुलाई को
कछौना(हरदोई) (आरएनआई) विद्युत उपकेंद्र कछौना के अंतर्गत विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिए मेगा कैंप का आयोजन 18 जुलाई को किया जाएगा जिसमें आम जनमानस की विद्युत संबंधित समस्याओं नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने, जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने आदि समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उक्त जानकारी उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार दुबे ने दी।
इस कैंप में 1912 हेल्प डेस्क रहेगी। इस कैंप में विद्युत उपखंड कछौना के अंतर्गत समस्त कछौना बनियन खेड़ा, बघौली के समस्त अवर अभियंता एवं विद्युत कर्मी मौजूद रहेंगे। अवर अभियंता राजकुमार ने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता मेगा कैंप में प्रतिभाग कर विद्युत समस्याओं के निराकरण का लाभ उठाएं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



