राजकोट में विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, परिवार को सौंपी गई पार्थिव देह
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एयर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

नई दिल्ली/अहमदाबाद (आरएनआई) साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, साइप्रस के लोग हाल ही में हुई एयर इंडिया विमान हादसे की घटना के संबंध में आपके साथ हैं। हम दुख की इस घड़ी में आपके साथ हैं।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर सोमवार को सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने उनके परिजनों को सौंप दिया। रूपाणी का शव इतना जल गया था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी, इसलिए रविवार को उनके शव की पहचान उनके रिश्तेदारों के डीएनए नमूनों से मिलान के बाद की गई। सोमवार को जब शव को शहर के सिविल अस्पताल में सौंपा गया, तो उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मंत्री भी मौजूद थे।
DCP क्राइम पार्थराज सिंह गोहिल मे कहा, 'राजकोट में आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा निकलने वाली है, इसके लिए राज्य भर से सभी VIP का आवागमन यहां होने वाला है। जिस मुख्य रूट से यह यात्रा निकलेगी, उसको हमने कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा राजकोट शहर पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी अपने बेटे ऋषभ रूपाणी के साथ अहमदाबाद सिविल अस्पताल के शवगृह पहुंचीं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सिविल अस्पताल के शवगृह परिसर पहुंचे। राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






