मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग ने रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत मावा एवं मिठाईयों के लिये सैंपल
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं डॉ० राजकुमार ऋषिश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जाँच एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण कर मावा एवं मिठाईयों की सैम्पेलिंग कार्यवाही की। टीम ने शिवाजी नगर गुना स्थित श्री चंदेल डेयरी से दूध, मावा वर्फी, मिल्क केक, लक्ष्मीगंज गुना स्थित शीतल स्वीट्स से मावा, मावा वर्फी, बेसन के लड्डू एवं मण्डी गेट के सामने गुना स्थित श्री हरि बीकानेर मिष्ठान भण्डार से बूँदी लड्डू एवं मावा वर्फी के सैम्पल जाँच हेतु संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे हैं, जिनकी जाँच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



