प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
शाहाबाद,हरदोई (आरएनआई) शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने सीएचसी शाहाबाद में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। जन औषधि केंद्र के खुलने से क्षेत्र के मरीजों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का उद्देश्य आम जनता को सस्ती और प्रभावी दवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के खर्च का बोझ कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की भाजपा की सरकार सभी देशवासियों के लिए बहुत सी जनकल्याण कारी योजनाओं का संचालन कर रहीं हैं। जिसका लाभ सभी को बिना भेदभाव दिया जा रहा है।जन औषधि केंद्र क्षेत्र के गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान सीएचसी प्रभारी प्रवीण दीक्षित,ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा,डॉ.दीपक मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



