पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को कछौना पुलिस ने किया गिरफ्तार
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत लगभग डेढ़ महीने पहले वादिनी ने कोतवाली कछौना पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त गुड्डू पुत्र छुट्टा निवासी ग्राम बाघाडाडा थाना कछौना जनपद हरदोई द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ गलत कार्य किया गया। इस संबंध में वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कछौना पर मु0अ0सं0 317/25 धारा 65(2)/115(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम नामजद अभियुक्त उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के स्थान पर 5 (द)/6 की वृद्धि की गयी। कछौना पुलिस ने उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्त गुड्डू पुत्र छुट्टा निवासी ग्राम बाघाडाडा थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

