गुना के पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा मीटिंग हुईं, एसपी ने आवश्‍यक दिशा निर्देश

Jan 9, 2025 - 22:32
Jan 9, 2025 - 22:32
 0  1.5k
गुना के पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा मीटिंग हुईं, एसपी ने आवश्‍यक दिशा निर्देश

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा आज 09 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागृह में जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर सहित पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारीगण एवं अन्य कार्यालयीन स्टॉफ मौजूद रहा । मीटिंग में पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा द्वारा सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई एवं बैठक में उपस्थित समस्त थानों से आए सीएम हेल्पलाइन शिकायत ऑपरेटरों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संधारण एवं समाधान के संबंध में आवश्यक निर्देश देकर प्रशिक्षित किया गया । बाद सभी थानों के लंबित अपराधों की बारी-बारी से समीक्षा की गई जिसमें विवेचना में लंबित अपराधों, एससी/एसटी एक्ट के लंबित राहत प्रकरणों, लंबित चालान, सीएम हेल्‍पलाईन की लंबित शिकायतों, सीएम मॉनिट की लंबित शिकायतों, समाधान ऑनलाइन की लंबित शिकायतों, जनसुनवाई की लंबित शिकायतों की  जानकारी सहित अन्‍य चर्चा योग्‍य मुद्दों आदि पर विस्‍तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0