कलेक्टर ने किया रामानंद गौ सेवा गौशाला का निरीक्षण, सेवा भावना की सराहना

Nov 12, 2025 - 22:33
Nov 12, 2025 - 22:33
 0  243
कलेक्टर ने किया रामानंद गौ सेवा गौशाला का निरीक्षण, सेवा भावना की सराहना

गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने बीनागंज स्थित रामानंद गौ सेवा गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला संचालकों ने बताया सड़क दुर्घटना में घायल या बेसहारा गौवंश को यहां लाकर उपचार और देखभाल की जाती है।

कलेक्टर श्री कन्याल ने इस सेवा कार्य को अत्यंत सराहनीय बताया और सीएमओ एवं पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए कि गौशाला को आवश्यक सहयोग और चिकित्सीय सहायता समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि “ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, और प्रशासन भी ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।”

निरीक्षण के दौरान गौशाला संचालकों ने कलेक्टर श्री कन्याल और एसडीएम को एक सुंदर प्रतिमा भेंट की, जिसमें गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती हुई दर्शाई गई थी। यह प्रतिमा ममता, सेवा और करुणा का प्रतीक है।

कलेक्टर ने इस भावनात्मक प्रतीक और गौसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि “जब समाज के लोग इस दिशा में आगे आएंगे, तो प्रशासन उनके साथ हर कदम पर सहयोग करेगा।” इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, एसडीएम चांचौडा,तहसीलदार थे

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0