कलेक्‍टर ने एक वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Dec 13, 2024 - 22:09
Dec 13, 2024 - 22:09
 0  837

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने जनकल्याण पर्व और जनकल्याण अभियान के अंतर्गत विश्राम गृह परिसर में एक वर्ष की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। 

प्रदर्शनी में राज्य सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान, श्रमिक, उद्योग, पर्यटन विभाग से संबंधित जनहितैषी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 15 दिसम्बर तक लगी रहेगी। प्रदर्शनी में‍ विभिन्‍न विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित एक वर्ष की उपलब्धि की स्‍टॉल लगायी गयी। 

इस अवसर पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, तहसीलदार,सहायक जनसंपर्क अधिकारी शुभम शर्मा सहित विभिन्‍न जिलाधिकारीगण,पत्रकार एवं आमनागरिक उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0