उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सचिव ने संविलियन विद्यालय नैरा व प्राथमिक विद्यालय भीरीघाट का किया औचक निरीक्षण

Nov 6, 2025 - 18:47
Nov 6, 2025 - 18:51
 0  162
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सचिव ने संविलियन विद्यालय नैरा व प्राथमिक विद्यालय भीरीघाट का किया औचक निरीक्षण

कछौना, हरदोई (आरएनआई) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सचिव एकता सिंह ने संविलियन विद्यालय नैरा व प्राथमिक विद्यालय भीरीघाट का औचक निरीक्षण किया। बेहतर शिक्षा व्यवस्था व साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग एकता सिंह ने वृहस्पतिवार को पहले संविलियन विद्यालय नैरा का औचक निरीक्षण किया। शिक्षण व्यवस्था, बुनियादी सुविधाएं, खेलकूद सामग्री, शौचालय, मध्यान्ह भोजन, शुद्ध पेयजल, विद्युतीकरण, पठन पाठन, पोषण वाटिका आदि की जांच की। शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकतियों ने बताया सफाई कर्मी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रो में सफाई व्यवस्था नियमित रूप से नहीं करते हैं। जिससे विद्यालयों प्रांगण व शौचालयों में गंदगी बनी रहती है। जिसका नौनिहालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। प्राथमिक विद्यालय भीरीघाट में स्थित शौचालय का टैंक खराब होने के कारण अनुप्रयोगी पड़ा है। जिसको सही कराने हेतु इंचार्ज अध्यापिका ने दर्जनों बार ग्राम सचिव ब्लॉक कार्यालय को अवगत कराया। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नौनिहालों को मिलने वाला हॉटकुक भोजन नियमित रूप से नहीं बनता है। जिस संबंध में अभिभावकों ने बताया सरकार के लाख प्रयास के बावजूद नौनिहालों की नींव मजबूत करने के लिए बाल विकास पुष्टाहार विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग गंभीर नहीं है। जिसका खामियाजा नौनिहालों को उठाना पड़ रहा है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)