आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल बना गुना ज़िले का दूसरा ईट राइट स्कूल

कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन एवं अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जिले में ईट राइट अभियान सतत जारी है ।

Dec 9, 2024 - 20:51
Dec 9, 2024 - 20:52
 0  1.5k
आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल बना गुना ज़िले का दूसरा ईट राइट स्कूल

गुना (आरएनआई) इसी क्रम में FSSAI नई दिल्ली द्वारा चलाये जा रहे ईट राइट चैलेंज फॉर डिस्ट्रिक्ट फेज-4 के अंतर्गत आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल आरोन को ईट राईट स्कूल का सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। जिले में ईट राईट स्कूल का सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाला यह द्वितीय स्कूल है। स्कूली छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना, गुणवत्तापूर्ण एवं स्‍वास्‍थ्‍यप्रद खाद्य पदार्थों के उपभोग को बढ़ावा देना, सुरक्षित खानपान, पोषणकारी संतुलित आहार एवं अच्छी खाद्य आदतों को विकसित करना ईट राईट स्कूल के प्रमुख उद्देश्य हैं।

ईट राईट स्कूल के लिये स्कूल को सर्वप्रथम FSSAI के पोर्टल पर पंजीयन कराना होता है। इसके बाद FSSAI द्वारा निर्धारित गतिविधियों जैसे हेल्दी फूड मेन्यू, स्वच्छता हाइजीन मानक, हेल्दी फूड हैबिट्स, खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान एवं अन्य गतिविधियां निर्धारित समय सीमा में करवाकर फोटोग्राफ एवं साक्ष्‍य के साथ ऑडिट एजेंसी के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। FSSAI द्वारा इन गतिविधियों का मूल्यांकन कर ईट राईट स्कूल का सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।

आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल आरोन के प्रबंधन ने उक्त गतिविधियों को समय सीमा में सफलतापूर्वक आयोजित करवाकर जिले का दूसरे ईट राइट स्कूल सर्टिफिकेट प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। उक्त गतिविधियां जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दिशा निर्देशन में संपादित कराई गईं।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0