अज्ञात चोरों ने रेलवे विभाग के सेवानिवृत्ति ट्रॉली मैन के घर को बनाया निशाना, 20 लाख की ज्वेलरी व तीन लाख 50 हजार की नकदी की पार
कछौना-हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा कुकुही के रामनगर में रेलवे विभाग में सेवानिवृत ट्रॉली मैन के यहां शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे 20 लाख की कीमती ज्वेलरी व तीन लाख 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। परिजनों ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम सभा कुकुही के ग्राम रामनगर में रेलवे से सेवानिवृत कर्मचारी ट्रॉली मैन श्री कृष्ण निवास करते हैं। श्रीकृष्ण के दो पुत्र हैं, एक लड़का फौज में है, उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। दूसरा लड़का एक प्राइवेट ईंट भट्ठा पर मुनीम है। पति-पत्नी जय गुरुदेव के सत्संग समारोह में गए थे। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे को तोड़कर घर में रखे कीमती जेवर सुतिया चांदी दो, करधनी चांदी तीन, कंगन सोने के छः, पायजेब चार चांदी की, कमर बिछुआ चांदी के तीन, एक जोड़ी पायल, तीन सोने के हार, सात अंगूठी सोने की, मांग बिंदी दो आदि जिनकी कीमत 20 लाख रुपए व नकदी तीन लाख 50 हजार रुपए उठा ले गए। मोहल्ले वासियों से परिजनों को जानकारी हुई। इस घटना से परिजन काफी दुखी हैं। कछौना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही न करने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दी जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



