‘I Love Muhammad’ विवाद के बाद सख्ती, बरेली में मोहसिन रजा की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर
बरेली (आरएनआई) हाल ही में ‘I Love Muhammad’ विवाद के बाद भड़की हिंसा के बाद बरेली पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। मंगलवार को पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के दामाद मोहसिन रजा की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के तहत मोहसिन के गैराज को गिरा दिया गया, जो कथित तौर पर नाले की जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस और बुलडोजर दल को देखकर मोहसिन रजा ने विरोध और बदसलूकी शुरू कर दी। पहले पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्य में बाधा डालने पर उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
मोहसिन रजा समाजवादी पार्टी के पार्षद ओमान रजा के भाई हैं। दोनों दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मन्नानी मियां (मौलाना तौकीर रजा के भाई) के दामाद हैं। ओमान रजा बरेली हिंसा का आरोपी है और फिलहाल फरार चल रहा है।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मोहसिन के गैराज में बिना बिजली कनेक्शन के गाड़ियों को चार्ज किया जा रहा था। फिलहाल कोठी के बगल स्थित इस गैराज को ध्वस्त कर दिया गया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
गौरतलब है कि ‘I Love Muhammad’ पोस्टर को लेकर हुई झड़प के बाद से बरेली में तनाव फैला था। इस उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर रजा खान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उनके करीबी और आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां भी पुलिस की गिरफ्त में हैं।'
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



