हरदोई मे माँ की ममता का कत्ल — बेटे के हसिए के वार से माँ की मौत, बहन घायल
हरदोई (आरएनआई) हरदोई जनपद के टड़ियावां थाना क्षेत्र के गाँव भोला पुरवा में एक दर्दनाक घटना ने गाँववासियों को झकझोर दिया। यहाँ एक बेटे ने अपनी ही माँ और बहन पर हसिए से हमला कर दिया। घटना में माँ रामरती (70) की मौके पर ही हालत नाज़ुक हो गई, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी बहन संगीता (40) गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी देते हुये क्षेत्राधिकारी हरियावा अजीत सिंह ने बताया कि अमित पुत्र रामरतन ने किसी आपसी विवाद को लेकर पहले मारपीट की और फिर हसिए से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।परिवार के अनुसार, अमित पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद से ग्रसित था और उसका इलाज चल रहा था। लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि यह बीमारी घर की खुशियों को मातम में बदल देगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले मे अग्रेतर विधिक कार्यवाही कर रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

