हरदोई में साइबर ठगी का शिकार हुए रेलवे कर्मचारी, बैंक खाते से उड़ाए 95,420 रुपये!
हरदोई (आरएनआई) साइबर अपराधियों ने एक बार फिर अपनी करतूत दिखाई है। उत्तर रेलवे, हरदोई में टिकट क्लर्क के पद पर कार्यरत सुजीत कुमार के बैंक खाते से धोखाधड़ीपूर्वक 95,420 रुपये निकाल लिए गए। घटना 8 सितंबर 2025 की सुबह 5 बजे की है, जब सुजीत ड्यूटी पर थे। उनके मोबाइल पर लगातार OTP और डेबिट ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे।
सुजीत के बैंक ऑफ इंडिया, कछौना पतसेनी शाखा के खाते से चार संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए, जिनके जरिए उनके खाते से 95420 रुपए साइबर चोरों ने उड़ा दिए
सुजीत कुमार गौतम ने बताया कि उन्होंने न तो कोई OTP शेयर किया और न ही कोई ट्रांजेक्शन किया। बैंक ऐप भी लॉगिन नहीं हो रहा, जिससे शक है कि उनका अकाउंट हैक हुआ। सुजीत ने साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज कराई है, जिसमें आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और SMS स्क्रीनशॉट संलग्न किए गए हैं।
पुलिस से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई और राशि रिकवरी की मांग की गई है। साइबर ठगी से सावधान रहें, OTP किसी के साथ साझा न करें।
साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930
सुरक्षा टिप: अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पासवर्ड मजबूत रखें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



