हरदोई के 44 शहीद ग्रामों में गौरव पथ निर्माण और विकास कार्य कराने के डीएम ने दिए निर्देश

Dec 8, 2025 - 20:25
Dec 8, 2025 - 20:30
 0  540
हरदोई के 44 शहीद ग्रामों में गौरव पथ निर्माण और विकास कार्य कराने के डीएम ने दिए निर्देश

हरदोई  (आरएनआई) कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत हरदोई के 44 शहीद ग्रामों को पक्के संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा, जिन्हें गौरव पथ नाम दिया जाएगा। इन मार्गों पर तोरण द्वार का निर्माण कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक शहीद ग्राम में शहीद सैनिक की मूर्ति सरकारी भूमि पर उपयुक्त स्थान पर स्थापित की जाए। साथ ही गांवों में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए आवश्यकतानुसार हाई मास्ट लाइट लगवाई जाए। शहीद ग्रामों की आंतरिक गलियों को भी पक्का कराया जाएगा ताकि विकास कार्यों का लाभ सीधे ग्रामीणों को मिल सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, कर्नल ओपी मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)