श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न
मुंगावली (आरएनआई) नगर में आगामी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति (मुंगावली) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्सव की रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव सुरेल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नगर की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, इसलिए इसे भव्य स्वरूप देने के लिए सभी सदस्य मिलकर पूरी जिम्मेदारी निभाएं।
व्यवस्थाओं को लेकर हुए महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक में आगामी कार्यक्रम के लिए प्रसाद वितरण, शोभायात्रा के लिए घोड़े और बग्गी, ढोल-बैंड दल, फूल-माला सजावट जैसी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इन सभी व्यवस्थाओं के लिए बयाने समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। साथ ही राधा-कृष्ण मंदिर की पुताई का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



