शाहाबाद: जिला बदर अपराधी के इशारे पर दौड़ते हैं कुछ पुलिस कर्मी, जिला बदर से नजदीकियां बढ़ने पर पुलिस की थूथू
शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली अंतर्गत सरदारगंज पुलिस चौकी में पिछले काफी दिनों से बीसलपुर के एक जिला बदर अपराधी का सिक्का चल रहा है। कुछ सिपाही तो इस जिलाबदर के दीवाने हैं । इस जिला बदर अपराधी के इशारे पर सिपाही दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं। बीसलपुर का रहने वाला यह जिला बदर पिछले काफी दिनों से अपराधों में संतुलित होने की वजह से अपने जनपद से जिला बदर किया गया। जिला बदर होने के बाद इस अपराधी ने शाहाबाद को अपनी पनाहगाह बनाया। यहां आने के बाद उसने कुछ सिपाहियों से अपनी नजदीकियां बढ़ाई और नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि अब कुछ सिपाही उसके इशारों पर नाचने लगे हैं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित सरदारगंज पुलिस चौकी के कुछ सिपाही उसके इशारों के मोहताज रहते हैं। इस जिला बदर अपराधी ने शाहाबाद में अपने पैर जमा लिए हैं और कई गोरख धंधों को संचालित कर रहा है। इन गोरखधंधों में सरदारगंज पुलिस चौकी के कुछ सिपाही उसका पूरा सहयोग कर रहे हैं जिससे उसका धंधा धड़ल्ले के साथ संचालित हो रहा है। उपरोक्त जिला बदर पुलिस से अपने नजदीकियां बता कर इन सिपाहियों की दलाली का कार्य भी बखूबी कर रहा है। इस संबंध में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक उदयभान यादव से सरकारी मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास किया गया तो लगातार घंटी जाने के बावजूद कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक द्वारा मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया गया। जिससे इस संबंध में उनका कथन स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल इस जिला बदर अपराधी और कुछ सिपाहियों की दोस्ती शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

