मुंगावली में धूमधाम से सम्पन्न हुआ वार्षिक विमानोत्सव, रजत पालकी में नगर भ्रमण

Sep 16, 2025 - 19:35
Sep 16, 2025 - 19:37
 0  1.6k
मुंगावली में धूमधाम से सम्पन्न हुआ वार्षिक विमानोत्सव, रजत पालकी में नगर भ्रमण

मुंगावली (आरएनआई) नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक विमानोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें रजत पालकी में विराजमान होकर श्रीजी नगर भ्रमण को निकले,दो दिवसीय विमानोसत्व पर नगर सहित अन्य शहरों के लोग भी शामिल हुए,इस बार नगर के लाल मंदिर के विमान जी निकाले गए सुबह से ही नगर में श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी का अभिषेक,शांतिधारा की गई, वही दोपहर में श्रीजी शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के पुराना बाजार से प्रारंभ हुई ओर नया बाजार,पोस्ट ऑफिस चौराहा,बस स्टैंड होते हुई नगर परिषद परिसर पहुंची जहां श्रीजी का पांडाल प्रवेश कराया गया वही कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के साथ की गई ओर क्षेत्रों की बोलिया आमंत्रित की गई जिंस फूल मॉल, ज्ञान मॉल सहित कई मंदिरों की बोली लगाई वार्षिक विमानोत्सव में उज्जैन का बैंड आकर्षक का केंद्र रहा तो वहीं शोभायात्रा में सर्व प्रथम वीर सेवा दल चल रहा था वही महिलाओं द्वारा रजत पालकी में जिनवाणी लेकर चल रही थी,कार्यक्रम में महिलाएं,पुरुष,बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ डीजे ओर बैंड की धुन पर थिरकते ओर नाचते हुए चल रहे थे,वही रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली की टीम सतेंद्र शर्मा द्वारा नाटक का मंचन किया गया,इस वार्षिक विमानोत्सव में अशोक नगर,खुरई,सागर, भोपाल,गुना, आरोन,खिमलाशा, बीना, पिपरई,बहादुरपुर,सहराई सहित आसपास के अंचलों से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पहली बोली
ऋषभ जी गोलू सिंघई,
दूसरी बोली-सुरेंद्र जैन इंदौर
तीसरी बोली-अनिल जैन बाजा जी झांसी वालो ने
चौथी बोली-शैलेंद्र भगत बंटू ने ली तो  पहली शांतिधारा करने का सौभाग्य
प्रवीण कुमार नितिन कुमार फट्टा परिवार वही दूसरी शांति धारा संजय सुधांशु सिंघई को मिला।
मुंगावली विधायक ने कराया विमान जी का मंगल
प्रवेश -मुंगावली विधायक ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने इस साल भी विमान जी को मंगल प्रवेश कराने का सौभाग्य प्रप्त किया,
मुंगावली विधायक पिछले कुछ सालों से लगातार जैन समाज के निकलने वाले वर्षीक विमानो में पंडाल में प्रवेश कराने का पुण्य प्रपात कर रहे है।
वही
थुवोंन जी की ज्ञानमाल की चढ़ाने का सौभाग्य जितेंद्र सिंघई तो इसुरवार की ज्ञानमाल का सौभाग्य अरविंद सिंघई व अन्य कार्यों का पुण्य लाभ सुरेद्र जैन इंदौर, मोनू भैया जी,अंशुल भगत जी,मनीष मोदी सहित हजारों लोगों ने धर्मलाभ लिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0