मथुरा में 50 हजार की रिश्वत लेता सिपाही रंगे हाथ पकड़ा, एंटी करप्शन की टीम ने की कार्रवाई

Jul 3, 2025 - 23:24
 0  540
मथुरा में 50 हजार की रिश्वत लेता सिपाही रंगे हाथ पकड़ा, एंटी करप्शन की टीम ने की कार्रवाई

मथुरा (आरएनआई) मथुरा के थाना गोविंद नगर में तैनात सिपाही को बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने केस से नाम निकलवाने के लिए 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

टीम सिपाही को गोविंद नगर थाने से फरह थाने लेकर आई। यहां एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि गोविंद नगर थाने में तैनात शुभम चौहान ने केस से नाम हटाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी। बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम अपने साथ पीड़ित को लेकर गोविंद नगर थाने पहुंची। यहां टीम ने पीड़ित को लिफाफे में 50 हजार रुपये दिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.