भोपाल की मॉडल खुशबू वर्मा की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा — प्रेमी कासिम हिरासत में

Nov 11, 2025 - 21:44
Nov 11, 2025 - 21:46
 0  4.4k
भोपाल की मॉडल खुशबू वर्मा की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा — प्रेमी कासिम हिरासत में

भोपाल (आरएनआई)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मशहूर मॉडल खुशबू वर्मा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। पुलिस को शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि खुशबू गर्भवती थी, और प्रेग्नेंसी से जुड़ी स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण उसकी असामयिक मौत हुई।

खुशबू वर्मा बीते कुछ वर्षों से मॉडलिंग जगत में सक्रिय थीं और कई विज्ञापनों व फैशन शो में हिस्सा ले चुकी थीं। रविवार रात उन्हें अचेत अवस्था में उनके फ्लैट से अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में उसके प्रेमी कासिम को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, कासिम से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा सके। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। साथ ही, कासिम के फोन और चैट रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में लिए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया है और फ्लैट से मिले सबूतों को जब्त किया गया है।

फिलहाल, मॉडल की मौत आत्महत्या, हादसा या साजिश — इस सवाल का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही मिल पाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0