बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 60.40% मतदान, फर्जी वोटिंग की कोशिश में छह लोग हिरासत में

Nov 11, 2025 - 16:38
 0  270
बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 60.40% मतदान, फर्जी वोटिंग की कोशिश में छह लोग हिरासत में

पटना (आरएनआई)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को जोरदार मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग चल रही है। कुछ इलाकों में मतदाताओं के बहिष्कार के बावजूद मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

फर्जी वोटिंग के आरोप में छह लोग पकड़े गए
मोतिहारी के ढाका विधानसभा क्षेत्र में पचपकड़ी थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 352 और 356 पर दूसरे के नाम पर वोट डालने पहुंचे तीन महिलाएं और तीन युवक पुलिस की पकड़ में आए हैं। महिलाएं बुर्का पहनकर फर्जी मतदान करने पहुंची थीं। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने शक होने पर जांच की, तो मामला सामने आया। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी या फर्जी मतदान की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोकतंत्र के उत्सव में परिवार की भागीदारी
बेतिया के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-50 पर एक ही परिवार के सभी सदस्यों ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था जताई। मतदाताओं ने अंगुलियों पर लगी स्याही दिखाते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की असली ताकत है।

जिलोंवार मतदान प्रतिशत (दोपहर 3 बजे तक):
पश्चिम चंपारण – 61.99%
पूर्वी चंपारण – 61.92%
शिवहर – 61.85%
सीतामढ़ी – 58.32%
मधुबनी – 55.53%
सुपौल – 62.06%
अररिया – 59.80%
किशनगंज – 66.10%
पूर्णिया – 64.22%
कटिहार – 63.80%
भागलपुर – 58.37%
बांका – 63.03%
कैमूर (भभुआ) – 62.26%
रोहतास – 55.92%
अरवल – 58.26%
जहानाबाद – 58.72%
औरंगाबाद – 60.59%
गया – 62.74%
नवादा – 53.17%
जमुई – 63.33%

जदयू प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
इधर, रोहतास जिले के नोखा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपनी गाड़ी पर जदयू का झंडा लगाकर मतदान के दौरान बूथों के बीच घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वाहन संख्या BR 24 PA 4901 स्पष्ट दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है। निर्वाचन आयोग से मामले में संज्ञान लेने की मांग की गई है।

चुनाव आयोग ने सभी जिलों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.