बमोरी: बांदा गांव के सरकारी स्कूल में ताला, समाजसेवी ने खोली लापरवाही की पोल; जर्जर भवन में बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
बमोरी (आरएनआई) बमोरी ग्राम बांदा में स्कूल पर ताला समाज सेवी युवा ने जाकर स्कूल की सच्चाई की खोली पोल 1:30 पर स्कूल में डाला हुआ था ताला समाजसेवी ने जिला शिक्षा अधिकारी को फोन लगाकर बताया कि साहब स्कूल में कोई शिक्षक नहीं है और स्कूल में ताला डाला हुआ है जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से सिर्फ इतना कहा गया कि हम दिखाते हैं, शासकीय स्कूलों की हालत पहले से ही जर्जर है जहां थोड़ा बहुत हालत ठीक है वहां पर तले डाले हुए हैं, समाजसेवी के गोविंद नगर के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को फोन लगाया तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्कूल की चाबी लेकर आई और स्कूल के ताले खोले गए स्कूल में अंदर जाकर देखा तो स्कूल की हालत बहुत ही खराब थी स्कूल जर्जर स्थिति में है इसमें कभी भी हादसा हो सकता है निष्पक्ष युवा एकता के समाजसेवी गोविन्द नागर, शैलेन्द्र भूल्लर ने जिला प्रशासन शिक्षा विभाग से अपील की स्कूल दुर्दशा और शिक्षकों की लापरवाही पर जिला प्रशासन ध्यान दें बांदा स्कूल में शिक्षक कई कई दिन गायब रहते हैं, बच्चों के भविष्य खिलवाड़ किया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

