फतेहाबाद में कचरा उठान और सफाई बंद: सीएसआई के दुर्व्यवहार से गुस्साए सफाई कर्मी हड़ताल पर बैठे
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण शहर में 80 टन कचरे के ढेर लग गए है। शहर में शनिवार को सफाई हुई थी और रविवार को अवकाश होने के कारण सफाई नहीं हुई। सोमवार सुबह सफाई शुरू होनी थी, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है।

फतेहाबाद (आरएनआई) फतेहाबाद शहर में डोर टू डोर कचरा उठान और सफाई कार्य बंद करके नगर परिषद के कर्मचारी सोमवार सुबह हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है।
कर्मचारियों का कहना है कि मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी ने दुर्व्यवहार किया और रविवार को भी काम करने का दबाव डाला जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें धमकी दी जाती है कि राजनीति छोड़ दो नहीं तो मानस बना दूंगा। सीएसआई के बार-बार दुर्व्यवहार करने से परेशान होकर उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण शहर में 80 टन कचरे के ढेर लग गए है। शहर में शनिवार को सफाई हुई थी और रविवार को अवकाश होने के कारण सफाई नहीं हुई। सोमवार सुबह सफाई शुरू होनी थी, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। शहर से रोजाना 40 टन कचरे का उठान होता है। उठान न होने से मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर भी ढेर लग गए है।
सीएसआई लगातार कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे है। रविवार को भी दबाव डाला जाता है। जबकि सफाई कर्मचारी नगर परिषद प्रशासन का पूरा सहयोग करते है। लेकिन दुर्व्यवहार सहन नहीं होगा। जब तक सीएसआई धरना स्थल पर आकर माफी नहीं मांगेगे, हड़ताल जारी रहेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






