कांग्रेस नेताओं की हिरासत से सियासी हलचल, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Wednesday, February 25, 2026 - 11:40
0
कांग्रेस नेताओं की हिरासत से सियासी हलचल, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

हिसार (आरएनआई) कांग्रेस के प्रस्तावित विधानसभा घेराव–विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई ने सियासी हलचल तेज कर दी है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया को बुधवार तड़के उनके गांव बहबलपुर स्थित पैतृक आवास से हिरासत में लेकर हिसार सदर थाने लाया गया। यह कार्रवाई 25 फरवरी को चंडीगढ़ में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए की गई बताई जा रही है।

इसी कड़ी में बरवाला विधानसभा से कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। गंगवा जब चंडीगढ़ की ओर रवाना हो रहे थे, तब सूरेवाला चौक पर तैनात पुलिस ने उनकी गाड़ी रोककर उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनकी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है।

घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और वे एकत्र होने लगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला दे रहा है। हालात पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User