करनाल के कर्ण लेक के पास मिली ग्रेनेड विस्फोटक सामग्री, एक को डिफ्यूज किया गया

Thursday, November 27, 2025 - 16:17
0
करनाल के कर्ण लेक के पास मिली ग्रेनेड विस्फोटक सामग्री, एक को डिफ्यूज किया गया

करनाल (आरएनआई)। हरियाणा के करनाल में कर्ण लेक के पास दो ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। NH-44 हाईवे के पास स्थित इस लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट पर गुरुवार सुबह पुलिस को संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की सूचना मिली। मौके पर करनाल पुलिस की टीम ने तुरंत क्षेत्र को घेर लिया और यातायात रोक दिया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

जांच के दौरान पुलिस को वहां दो ग्रेनेड मिले। बम निरोधक दस्ते ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। वहीं, दूसरे ग्रेनेड को निष्क्रिय करने के प्रयास जारी हैं। घटना की सूचना फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विस्फोटक सामग्री वहां कैसे और किसने रखी। करनाल पुलिस ने बताया कि शाम करीब चार बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें अब तक की जांच और आगे की कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User