नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया विश्व वन दिवस
हरदोई (आरएनआई) आज विश्व वन दिवस पर सांडी के स्पेयरहेड सदस्यों व गंगादूतो ने सांडी के गंगाग्रामो में एक पेड़ लगाने व गंगाजी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए गांव गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाकर लोंगो को जागरूक किया। इस अवसर पर वन संरक्षण हेतु शपथ, जागरुकता रैली, जागरूकता गोष्ठी, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम कराकर वन संरक्षण और गंगा किनारे वृक्ष लगाने हेतु आम जनमानस को जागरूक किया गया । जिसमें स्पेयरहेड कैलाश चंद्र की अगुवाई में गंगादूत सुबी, सीवी, प्रियंका, शिल्पी, नैंशी, आराध्या, प्रियंका, नयनश्री, प्रतिमा, मोहिनी, विवेक, बृजेश, सुधीर आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

