जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे ने की विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
गुना (आरएनआई) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना ने सर्वप्रथम आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। जहाँ आदिम जाति कल्याण विभाग अधिकारी बी. सिसोदिया ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 के कार्यों की यूसी, 13 कार्य अपूर्ण हैं। इसी प्रकार बस्ती विकास के वर्ष 2024-25 के 14 कार्य अपूर्ण स्तिथि में हैं। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना द्वारा उक्त कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश सभी सीईओ जनपद को दिये गये। साथ ही भूमि विवाद सम्बन्धी प्रकरणों का निराकरण कराते हुए कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश भी सभी सीईओ जनपद को दिये गये।
इसके उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा पीएचई विभाग की समीक्षा करते हुए पाया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में से नल-जल योजनाएं ग्राम पंचायतें को हस्तांतरित करने हेतु शेष हैं। उन्होंने ईई पीएचई को निर्देशित किया कि नल-जल योजनाओं का कार्य पूर्ण कराते हुए ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करायें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने मनरेगा योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए "एक बगिया माँ के नाम" अंतर्गत आरोन, गुना एवं राघोगढ़ की लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत प्रगति न होने पर निर्देशित किया कि दिनांक 04 नवम्बर 2025 तक शत-प्रतिशत प्रगति प्राप्त करें। इसी प्रकार सिपरी पोर्टल पर प्लांटेशन, जल गंगा संवर्धन एवं वर्ष 2025-26 के निर्माण कार्यों कि प्रगति बढ़ाने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिये गए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत तृतीय किश्त प्राप्त आवासों को तथा पीएम जनमन, आवास प्लस के प्रगतिरत आवासों को को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। साथ ही नवीन सर्वे में जोड़े गए हितग्राहियों के नामों का सत्यापन 15 नवम्बर 2025 के पूर्व कराने के निर्देश भी दिये गये। वहीं दिनांक 30.05.2025 को स्वीकृत 40 नवीन पंचायत भवन में से अप्रारंभ भवनों का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा शांतिधाम के कार्यों गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश समस्त सीईओ जनपद पंचायत को दिये।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे ने सी.एम. हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की, जिस पर अत्यंत कम प्रगति को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को कार्य नहीं करने वाले या कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि 50 दिवस से अधिक से लंबित सभी शिकायतों को आगामी 02 दिवस में शत- प्रतिशत बंद कराने तथा कोई भी शिकायत नॉनअटैंड में ना जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई., आदिम जाति कल्याण विभाग अधिकारी बी. सिसोदिया,जितेंद्र मंडलोई कार्यपालन यंत्री आरईएस, महेश शुक्ला पीओ वाटरशेड जिला पंचायत, नरेश श्रीवास्तव डीसी स्वच्छ भारत मिशन जिला पंचायत,रविंद्र अग्रवाल लेखाधिकारी जिला पंचायत, श्रीमती अभिलाषा कोकाटे एपीओ जिला पंचायत, श्रीमती शशि शुक्ला प्रभारी अधिकारी सी.एम. हेल्पलाइन जिला पंचायत,गौरव यादव सीईओ जनपद आरोन, पुष्पेंद्र व्यास सीईओ जनपद बमोरी,संजीत श्रीवास्तव सीईओ जनपद चाचौडा,गौरव खरे सीईओ जनपद गुना, गौरीशंकर राजपूत सीईओ जनपद राघोगढ़ एवं सहायक यंत्री, उपयंत्री, ए.डी.ई.ओ., पी.सी.ओ. सहित जनपद पंचायतों का समस्त अमला उपस्थित रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



