जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश

Aug 3, 2024 - 20:32
Aug 3, 2024 - 20:32
 0  1.7k
जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश

 हरदोई (आरएनआई)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि अभियान के दौरान समस्त आवासित घरों, सरकारी कार्यालयों व्यापारिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाये। समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी झंडों की जरुरत का आँकलन कर लें। सभी सरकारी व शैक्षणिक संस्थानों व विभागों में खादी से बने झंडे फहराये जाएं। पुलिस विभाग व नगर विकास विभाग के पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय रखा जाये। सभी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर ली जाये। नगर निकायों में चेयरमैन की अध्यक्षता में बैठक करा ली जाये। 13 से 15 अगस्त के मध्य शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड का वादन किया जाये। सेल्फी/रील/वीडियो/झंडे के साथ फोटो अथवा देशभक्ति/झंडागीत के साथ वीडियो अभियान से जुडी वेबसाइट harghartiranga.com पर अपलोड करने हेतु आमजनमानस को प्रेरित किया जाये। सभी सरकारी व निजी स्कूलों तथा आँगनबाड़ी केंद्रों पर झंडे फहराये जाएं। सहकारी समितियों व सरकारी राशन की दुकानों पर झंडा फहराना सुनिश्चित किया जाये। जल्द से जल्द पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से कोटेदारों की बैठक करा ली जाये। ब्लॉक, तहसील व जनपद स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाये। कार्यक्रमों में व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित की जाये। झंडा संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाये। शासनादेश के अनुरूप जनपद व विकास खण्ड स्तरीय समितियों का गठन किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)