जिलाधिकारी ने किया पेयजल परियोजना का निरीक्षण
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ कमालपुर पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पंप का निरीक्षण किया तथा पानी की आपूर्ति को देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना से जलापूर्ति को निर्बाध रखा जाए। समय-समय पर ग्राम वासियों से संवाद किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को हर घर नल योजना से लाभान्वित किया जाए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया और पेयजल आपूर्ति की स्थिति को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों से बातचीत कर जिलाधिकारी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम एके त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

