जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई माघ मेले की तैयारियों के संबंध मे बैठक

Dec 23, 2025 - 19:33
Dec 23, 2025 - 19:37
 0  81
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई माघ मेले की तैयारियों के संबंध मे बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे 03 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक व राजघाट व बेरियाघाट पर आयोजित होने वाले माघ मेले एवं कल्पवास के अवसर पर की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि राजघाट व बेरियाघाट पर अस्थाई मेला चौकी स्थापित करें तथा श्रद्वालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जल पुलिस की तैनाती के साथ गंगा स्नान आदि के लिए सुरक्षित घाटों का निर्माण करायें तथा पीडब्लूडी मार्गो का गड्ढा मुक्त करायें।

 बैठक में जिलाधिकारी ने एसडीएम बिलग्राम को निर्देश दिये मेलों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनायें रखने के लिए राजस्व कर्मचारियों की चरणबद्व डियुटी लगायें तथा मेलों का सफल आयोजन कराना सुनिश्चि करें तथा मेलों में अराजक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु सीसी टीवी कैमरें लगवायें। उन्होने अधिशासी अभियंता को दोनों मेलों विद्युत व्यवस्था सुचारू कराये। जिला पंचायतराज अधिकारी को मेलें में सफाई व्यवस्था तथा पेयजल एवं मोबाइल शौचालय आदि व्यवस्थायें कराने के निर्देश दिये। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देश दिये कि दोनों स्थानों पर मेलों में लगने वाली दुकानों पर स्वामी एवं कामगारों के नाम बोर्ड पर स्पष्ट अंकित करायें तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि राजघाट एवं बेरियाघाट पर एम्बुलेंस के साथ महिला चिकित्सक सहित डाक्टरों की टीम लगाये ।

 बैठक में पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी बिलग्राम को निर्देश दिये कि एआरटीओ एवं यातायात निरीक्षक से समन्वय बनाकर मेलों में आने वाले ई-रिक्सा आदि वाहनों के आने-जाने का मार्ग निर्धारित करें तथा पार्किंग की व्यवस्था करायें। उन्होने कहा कि मेलों में फायर सेफ्टी के साथ महिला सुरक्षा व खोया-पाया केन्द्र की स्थापना एवं नाविक व गोताफोरों की व्यवस्था रहेगी। श्रधालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, कोहरे एवं ठडं से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)