जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई वन विभाग की समितियों की बैठक
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी वृहद वृक्षारोपण हेतु गड्ढा खुदाई की सूचना प्रेषित की जाये। वृक्षारोपण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जाये। वृक्षारोपण स्थलों का चिन्हीकरण करा लिया जाये। रुईयागढ़ी में स्मृति उपवन विकसित किया जाये। बड़ी गौशालाओं में वृक्षारोपण कराया जाये। अमृत सरोवरों के किनारे पौधरोपण किया जाये। बालवन के लिए विद्यालय चिन्हित किये जाएं। डीएफओ ने बताया कि उनके कार्यालय में 30 जून को वृक्षारोपण, हरीतिमा ऐप व जियो टैगिंग का प्रशिक्षण कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि रुईया गढ़ी का इको टूरिज्म विकास कराया जाये। राजघाट में भागीरथी द्वार बनवाया जाये। सभी गंगा ग्रामों से गंगा में प्रदूषित जल प्रवाह रोकने के लिए डीपीआर तैयार करायी जाये। मेंहदीघाट के विकास के लिए डीपीआर तैयार किया जाये। बैठक में जिला गंगा समिति के सदस्य व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अशोक सिंह ने जिलाधिकारी को गंगा जल भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, सम्बंधित अधिकारी व समितियों के सदस्य गण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

