जन्मदिन पर परीक्षित ने किया 10 वां रक्तदान
फतेहपुर (आरएनआई) रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता इसलिए स्वस्थ मनुष्य को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। यह बात गुरूवार को अपने जन्मदिन के मौके पर दसवीं बार रक्तदान करते हुए परीक्षित यादव ने कही।
सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्य परिक्षित यादव ने जन्मदिन पर अपना 10 वां रक्तदान मानस रक्तकेन्द्र में किया। संदेश दिया कि हमको हर खुशी के अवसर पर रक्तदान करते रहना चाहिए क्योंकि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की बेवक्त मदद हो सकती है। रक्तदान करने से किसी तरह की शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। इस अवसर में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, एड इंदजीत यादव, एड विकास श्रीवास्तव मोनू लाला, यादव महासभा के प्रदेश संयोजक चौधरी राजेश यादव, एड विदित यादव आदि लोग रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

