चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में शिक्षकों व छात्र/छात्राओं ने किया हवन पूजन 

Aug 23, 2023 - 18:02
 0  0
 चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में शिक्षकों व छात्र/छात्राओं ने किया हवन पूजन 

 चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में शिक्षकों व छात्र/छात्राओं ने किया हवन पूजन 

 हरदोई (आरएनआई)शाम को 6:04 पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर होने वाली लैंडिंग के लिए स्कूल में छात्राओं शिक्षकों तथा विद्यालय प्रबंधन ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हो इसके लिए हवन पूजन किया गया इसके अलावा छात्रो, विद्यालय के शिक्षक - शिक्षिकाओं, विद्यालय प्रबंधन ने श्री राम जानकी हनुमत धाम में ईश्वर से प्रार्थना की की कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो तथा देश के इन ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण पलों को सभी लोग सफलता के रूप में अपनी आंखों से देख सकें। जिस समय छात्र-छात्राएं हवन कर रहे थे तो उनके चेहरे पर आज के दिन के लिए अलग उत्सुकता थी। विद्यालय की छात्रा वंशिका गुप्ता, जिज्ञासा सिंह का कहना था कि यह ऐतिहासिक तथा गौरवपूर्ण पर देश के लिए बहुत ही सुखद पल हैं। प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा कि आज चांद पर तिरंगा चंद्रयान-3 के रूप में लहराएगा । आचार्य विपिन पांडे ने वैदिक विधि से हवन पूजन कराया। विद्यालय के संस्थापक अखिलेश सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक फल शानदार फल चंद्रयान-3 के रूप में गौरवपूर्ण पल होंगे। आज विद्यालय में हवन पूजन कर पैसों से प्रार्थना कर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की सफलता के लिए कामना की गई है। इस मौके पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी ,भूमिका सिंह, विनीत शुक्ला, कविता गुप्ता ,अर्पिता सिंह, बीना गुप्ता, आरती वर्मा ,मनसा बाजपेई ,सोनिया गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, शिवानी यादव, शशिबाला, सोनी तिवारी ,प्रज्ञा तिवारी , पूजा सिंह, पूजा मिश्रा, अशोक गुप्ता, उदय शुक्ला, भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक से सीखने विद्यालय प्रबंधन तथा बच्चे मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)