गोंडा में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन की मौत, तीन गंभीर घायल
गोंडा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब वजीरगंज थाना क्षेत्र के अनभुला गांव के पास गोंडा-अयोध्या हाईवे पर एक बस और कार की सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में मां और बेटे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी नितिन गोयल अपने रिश्तेदारों को अयोध्या एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। वे सभी नितिन की चार दिसंबर को हुई शादी में शामिल होकर बेंगलुरु वापस जा रहे थे। इसी दौरान अनभुला गांव के पास अयोध्या से गोंडा की ओर आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने अक्षत (26), उसकी मां नीता अग्रवाल (58) और आशु (22) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अन्य तीन लोगों पर चिकित्सकों की टीम निगरानी बनाए हुए है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और हाईवे पर यातायात सामान्य कराया। हादसे के कारण पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



