गुना में प्रशासन की लापरवाही से बाढ़ जैसे हालात: एबी रोड पर 4 फीट तक पानी, कॉलोनियां जलमग्न
गुना (आरएनआई) प्रशासन और नपा की लापरवाही से बाढ़ के हालत बने। बरसात के पूर्व नहीं की तैयारी, कागजी हुए निर्देश, तहसीलदार, एसडीएम और नपा को बताने के बाद नहीं की बड़े नाले की सफाई।
गुना एबी रोड पर फिर बाढ़ जैसे हालत, शहर की बड़ी आबादी वाली भगत सिंह कॉलोनी, गल्ला मंडी सहित दर्जनों कॉलोनी में पानी भरा रोड पर 3 से 4 फिट पानी, सुबह एबी रोड पर 2 से 3 फिट पानी रोड़ पर आधी आधी कार डूबी, नालों पर कर लिया अतिक्रमण ओर तन गए भवन, रोड के दोनों ओर पानी की निकासी हुई खत्म, प्रशासन और नपा को पहिले ही चेताया था।
बारिश के पूर्व करे तैयारी, अभी बरसात की शुरुआत में यह हालत हैं, आगे फिर क्या होगा अभी सुबह की हैं ये तस्वीर, रात्रि में कुछ और गंभीर हालत की स्थिति होगी, संभावना हे कि ऐसे में गोपालपुरा तालाब ओवर फ्लो या पार फुट भी सकती हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



