गुना की सड़कों पर ‘मौत के गड्ढे’, एबी रोड पर 300 से अधिक गड्ढे चिन्हित, नागरिकों की जान खतरे में

Dec 13, 2025 - 17:44
Dec 13, 2025 - 17:47
 0  324

गुना (आरएनआई) शहर की सड़कों पर फैले गड्ढे अब आमजन के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सड़कों की बदहाली का आलम यह है कि अकेले एबी रोड पर ही कम से कम 300 से अधिक गड्ढों को चिन्हित कर कलाई से मार्किंग की गई। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ी हुई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है, लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। प्रशासन पर कुंभकरण की नींद में सोने के आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि गड्ढों के कारण लगातार एक्सीडेंट हो रहे हैं, फिर भी जिम्मेदारों की उदासीनता बनी हुई है।

नगर पालिका के अमृतकाल की योजनाएं कागजों तक सीमित दिखाई दे रही हैं। जनता सवाल उठा रही है कि जब हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, तो दुर्घटना होने पर इलाज कौन कराएगा और मुआवजा कौन देगा।

नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों से भी नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल घोषणाओं से कुछ नहीं होगा। गाड़ियों में बैठकर आना, हाथ हिलाकर चले जाना समाधान नहीं है। जब तक जमीनी स्तर पर सड़क सुधार के ठोस काम नहीं होंगे, तब तक शहर की स्थिति नहीं सुधरेगी और आमजन यूं ही हादसों का शिकार होता रहेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0