गंगा में डूबा युवक का शव दस दिन बाद बरामद
फतेहपुर (आरएनआई) हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग में दस दिन पूर्व स्नान करने गये 18 वर्षीय युवक डूब गया। जिसका शव सोमवार की शाम बलखन्डी घाट से गोताखोरो द्वारा बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के निबहरा निवासी रामनिहोर का पुत्र अभिषेक दिवाकर उर्फ छोटू 6 जुलाई को अपने कुछ दोस्तो के साथ हुसैनगंज थाने के हाजीपुर गंग गंगा स्नान करने गया था। तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। उधर जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गोता खोरों के जरिये अभिषेक को ढूंढने का प्रयास करने लगे लेकिन कोई सुराग न लगा। नौ दिन बाद सोमवार की शाम लगभग 5ः30 बजे घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बलखन्डी घाट के पुल के समीप से गोताखोरो ने शव बरादम किया है। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का भाई प्यारे लाल ने दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

