खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हॉकर्स जोन चौपाटी से लिये फास्ट फूड के सैंपल
गुना (आरएनआई) खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जाँच एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शास्त्री पार्क मण्डी गुना स्थित हॉकर्स जोन चौपाटी के खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण कर फास्ट्फूड विक्रेताओं को साफ-सफाई रखने एवं खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव के लिये निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चौपाटी स्थित मैसूर फास्ट फूड कॉर्नर से चाऊमीन, मंचूरियन, सांभर एवं पास्ता, जय महाकाल पावभाजी सेन्टर से चाऊमीन, भाजी, मंचूरियन एवं पास्ता, आगरा चाट भण्डार से पानीपुरी एवं आलू टिक्की के सैम्पल जांच के लिये लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं जिनकी रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

