केनरा बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही से बंदूक से चली गोली, गार्ड चुटहिल

Mar 22, 2024 - 16:33
Mar 22, 2024 - 16:33
 0  1.9k

कछौना-हरदोई (आरएनआई)लखनऊ पलिया हाईवे पर कछौना कस्बे में स्थित केनरा बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही से बंदूक से चली गोली से गार्ड चुटहिल हो गया। इस घटना से खलबली मच गई।

शुक्रवार को अपराह्न कस्बे में स्थित केनरा बैंक के सिक्योरिटी गार्ड सुनील मिश्रा पुत्र अश्वनी मिश्रा निवासी तेरिया थाना सण्डीला की डीबीबीएल बंदूक से लापरवाही से गोली चल गई। गार्ड के बाएं पैर में गोली लग गई। इस अचानक घटना से अफरातफरी मच गई। शाखा प्रबंधक संतोष कुमार व बैंक कर्मी आनन फानन में घायल गार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर गार्ड की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया, जहां पर इलाज चल रहा है। गार्ड की हालत खतरे से बाहर है। थोड़ी सी चूक से गार्ड की जान जा सकती थी। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)