कूनो के गलियारों में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता गामिनी ने दिया पांच शावकों को जन्म

मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा “High Five, kuno!”

Mar 10, 2024 - 18:37
Mar 10, 2024 - 18:38
 0  4.1k
कूनो के गलियारों में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता गामिनी ने दिया पांच शावकों को जन्म

श्योपुर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के श्योपुर स्ति कूनो नेशनल पार्क से एक खुशखबरी सामने आई है। जहां साउथ अफ्रीका से मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। वहीं अब तक भारत में कुल 13 शावकों का जन्म हो चुका है। इसके साथ ही कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या कुल 26 हो गई है। इन शावकों के जन्म से वन विभाग की टीम बेहद खुश नजर आ रही है। इस बात की जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दी।

5 शावकों के जन्म को लेकर मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने High Five, kuno! लिखा। साथ ही उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गामिनी चीता ने आज रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया है। वहीं देश में जन्में चीतों की संख्या 13 हो गई है। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि यह देश की धरती पर चौथा चीतों का कुनबा है जबकि साउथ अफ्रीका से लाए गए चीतों का पहला कुनबा है।

इस दौरान वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने X पोस्ट शेयर करते हुए वन विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण बनाने के लिए खासकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को बधाई दी है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए चीता प्रोजेक्ट के तहत दो चरण में नामीबिया और साउथ अफ्रीका से 20 चीतों को लाया गया था। जिसमें 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीतों को लाया गया था। जबकि फरवरी 2023 में साउथ अफ्रीका से 12 चीतों को लाया गया था। हालांकि दिसंबर में 4 चीतों की मौत देखने को मिली थी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0