कलेक्टर श्री कन्याल ने मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
गुना (आरएनआई) आगामी मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज चांचौड़ा मंडी प्रांगण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम की रूपरेखा, गुना जिले की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, यातायात और रूट प्लान की विस्तृत जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा की संभावना को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसी भी स्थिति में जलभराव न होने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कन्याल ने डोम स्ट्रक्चर की डिजाइन और उसके विभिन्न आयामों की जानकारी भी ली तथा मंडी सचिव एवं नगर पालिका को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उसे समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। प्रदर्शनी के संबंध में कलेक्टर ने कहा ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे आमजन कार्यक्रम पूर्व और कार्यक्रम उपरांत भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकें।
निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री कन्याल लहरचा रोड बायपास स्थित नवीन दशहरा मैदान पहुंचे और वहां बने हेलीपैड स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने नगर पालिका को निर्देशित किया अनावश्यक सामग्री एवं पत्थर तत्काल हटाए जाएं तथा बैरिकेडिंग व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाए। भ्रमण के अंत में कलेक्टर ने एसडीएम को सभी कार्यों की एक चेकलिस्ट तैयार कर उसी क्रम में कार्यों के क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय, एसडीओपी मनोज झा, तहसीलदार मयंक खमरिया, तहसीलदार कुंभराज सुनील वर्मा, सीएमओ चांचौड़ा ओम त्र्यंबकेश्वर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



